अगर आपने DDU (Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University) का UG Entrance Exam 2026 क्लियर कर लिया है, तो अब अगला सबसे इम्पोर्टेन्ट स्टेप है काउंसलिंग। काउंसलिंग के समय डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन बहुत क्रूशियल होता है। एक भी डॉक्यूमेंट छूटने पर एडमिशन में दिक्कत आ सकती है।
इस ब्लॉग में हम UG कोर्सेज की काउंसलिंग के लिए ज़रूरी सभी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। ध्यान रहे, आपको इन सभी डाक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी (Original Copy) और साथ में 2-3 सेट्स फोटोकॉपी (Photocopies) भी लेकर जाना है।
Table of Contents
ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट (Documents Checklist):
10th की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (Educational Proof)
12th की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (Educational Proof)
एडमिट कार्ड (Entrance Exam Admit Card): जो आप एग्जाम के वक्त ले गए थे।
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (Provisional Allotment Letter): सीट अलॉट होने के बाद जो लेटर मिलता है।
पहचान पत्र: आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी आईडी।
पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 3 से 4 लेटेस्ट कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स।
कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate): आपके पिछले स्कूल/कॉलेज से जारी किया हुआ चरित्र प्रमाण पत्र।
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC): टीसी (Transfer Certificate) कॉलेज में सबमिट करना अनिवार्य होता है।
माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate): अगर आपने किसी दूसरे बोर्ड से पढ़ाई की है, तो कभी-कभी इसकी ज़रूरत पड़ती है।
विशेष परिस्थितियों/आरक्षण के लिए डाक्यूमेंट्स (If Applicable):
गैप सर्टिफिकेट (Gap Certificate): अगर 12th के बाद आपका पढ़ाई में गैप (जैसे 1 या 2 साल का ड्रॉप) रहा है, तभी इसकी ज़रूरत होगी।
डोमिसाइल सर्टिफिकेट (Domicile Certificate): अगर आप उत्तर प्रदेश (UP) के निवासी हैं और उसका लाभ लेना चाहते हैं।
कास्ट सर्टिफिकेट (Cast Certificate): OBC, SC, ST कैटगरी के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षण का लाभ लेने के लिए।
EWS सर्टिफिकेट: अगर आप इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) कैटगरी में आते हैं और यह आप पर लागू होता है।
इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate): स्कॉलरशिप या फीस में छूट के लिए आय प्रमाण पत्र।
वेटेज सर्टिफिकेट (Weightage Certificate): अगर आपने NCC, NSS, Sports या कोई अन्य वेटेज क्लेम किया है, तो उसका सर्टिफिकेट।
Viksit Krishi Tip: काउंसलिंग पर जाने से पहले इन सभी डाक्यूमेंट्स को एक व्यवस्थित फाइल में अरेंज कर लें। ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ उनकी फोटोकॉपी के सेट्स स्टेपल करके अलग रख लें ताकि वहां कोई भागदौड़ न करनी पड़े।
All the best for your counseling!